Menu Sidebar Widget Area

This is an example widget to show how the Menu Sidebar Widget Area looks by default. You can add custom widgets from the widgets in the admin.

नई दिल्ली, 25 अगस्त।
अखिल नाथ.

उन्नत भारत संगठन एवं माता मन्तारी देवी चैरिटेबल ट्रस्ट के तत्वावधान में रविवार आयोजित 25वां उन्नत भारत सेवाश्री सम्मान 2025 इस वर्ष और भी ऐतिहासिक रहा क्योंकि यह आयोजन अपने 30वें वर्ष का उत्सव मना रहा था। यह सम्मान 1995 से निरंतर उन विभूतियों को प्रदान किया जा रहा है जिन्होंने निस्वार्थ भाव से समाज, राष्ट्र और मानवता के कल्याण हेतु कार्य किया है। सेवाश्री सम्मान की नींव तत्कालीन राष्ट्रीय अध्यक्ष भारत प्रेम नाथ जी ने की थी। जिसके बाद से ही संस्था और इस मंच का विस्तार हो रहा है। कार्यक्रम में हर वर्ष देश भर से 25 विभूतियों को सम्मानित किया जाता है, जिसमे विभिन्न क्षेत्रों से लोग शामिल होते हैं। चयन समिति में पद्मश्री विजय चोपड़ा, जस्टिस कैलाश गंभीर, डॉ एस एम् रहेजा सहित अखिल नाथ, अधिवक्ता सुचेता, अधिवक्ता परवीन डबास, डॉ बीर सिंह नेगी (पूर्व निदेशक बागवानी विभाग, उत्तराखंड) सहित वरिष्ठ पत्रकार गिरीश चंद्र शर्मा, वैद्य पंडित प्रमोद कौशिक, डॉ राज कुमार मिढ़ा शामिल हैं।
इस वर्ष विभिन्न श्रेणियों में निम्नलिखित व्यक्तित्वों को सम्मानित किया गया:
भारत प्रेम रत्न (आजीवन उपलब्धि सम्मान)
• एन.एन.डी. दुबे (किर्ति चक्र, पूर्व डीआईजी, बीएसएफ)
नागरिक अभिनंदन
• डॉ. सुनीता ताम्टा (डीजीएचएस, उत्तराखंड)
• डॉ. नृपेंद्र चौहान (निदेशक, सेंटर फॉर एरोमैटिक प्लांट्स, उत्तराखंड)
• श्री गोपेन्द्र नाथ भट्ट (सलाहकार, राजस्थान विधानसभा अध्यक्ष)
स्वास्थ्य सेवाएँ चिकित्सा रत्न
• डॉ. जितेन्द्र नागपाल (प्रोग्राम डायरेक्टर, Expressions India)
शिक्षा रत्न
• डॉ. वीरेन्द्र पाल (रजिस्ट्रार, कुरुक्षेत्र विश्वविद्यालय)
• डॉ. विजय कुमार (रजिस्ट्रार, हिसार यूनिवर्सिटी)
• डॉ. ओमप्रकाश धौंधियाल (निदेशक, सहयोग, जयपुर)
• डॉ. शरद शर्मा (सहायक प्रोफेसर, SCERT, दिल्ली)
• डॉ. प्रणव कुमार शास्त्री (अंतर्राष्ट्रीय ज्योतिषाचार्य)
विधि गौरव सम्मान
• अधिवक्ता प्रदीप खत्री (मानद सचिव, आर सी बी ए, रोहिणी)
• अधिवक्ता डी. राजेश्वर राव (वरिष्ठ अधिवक्ता, दिल्ली हाईकोर्ट)
समाज रत्न
• विजय कुमार धिंगरा (नीदरलैंड्स)
• श्रीमती निर्मला रावत (स्विट्ज़रलैंड)
• विमल शर्मा (पटियाला, पंजाब)
• सुनील शर्मा (जालंधर, पंजाब)
• मनोज गंडोत्रा एवं श्री विशाल अरोड़ा (दिल्ली)
• अशोक शौकीन (दिल्ली)
पत्रकारिता रत्न
• श्रीमती शालिनी मित्तल (प्रोग्राम एक्जीक्यूटिव, आकाशवाणी)
• सुश्री प्रीति सिंह (सीनियर एंकर, संसद टीवी)
• श्री नितिन वालिया (डायरेक्टर एवं प्रधान संपादक, लोक प्रेरणा, हरियाणा)
• अधिवक्ता एस.के. शर्मा (प्रधान संपादक, शक्ति टाइम्स, दिल्ली)
प्रशासन एवं प्रबंधन
• एचपीएस सुशील प्रकाश (डीएसपी, हरियाणा पुलिस)
• अधिवक्ता अरुणा नेगी चौहान (लीगल कंसल्टेंट, स्वास्थ्य एवं परिवार कल्याण मंत्रालय)
युवा आइकॉन पुरस्कार
• डॉ. किरन विश्कर्मा, डॉ. आकाशदीप लिंगवाल, डॉ. स्मृति घलवान, डॉ. ईशा रावत (जे आर, एच एन बी बेस हॉस्पिटल, उत्तराखंड)
• मि. कृतज्ञ शर्मा (रैपर-कंपोज़र, दिल्ली)
छात्र सम्मान
• कक्षा 10 (एस वी, सेक्टर-8, रोहिणी, नई दिल्ली): पिया, ईशिका चौला, दिव्या गुर्जर, लक्षय, योगेश गुर्जर
• कक्षा XII: धृति बंसल, आथर्व पांडे, प्राची पांडे, मानन गुप्ता, चित्रा
• स्वामी सर्वानंद गिरी संस्कृत विद्यालय
सांस्कृतिक कार्यक्रम
कार्यक्रम में अद्वितीय प्रस्तुतियाँ हुईं – आदित्य मेहरा का भजन, मोहित आनंद की देशभक्ति कविता “चेतक”, गीतांजलि कश्यप द्वारा झिझिया लोकनृत्य (गीतांजलि), श्रीकृष्ण रास (जेडीएमसी, झंकार), महाभारत (श्वेता सिंह ग्रोवर) एवं महिषासुर वध (जेडीएमसी, झंकार) नृत्य नाटिकाएँ, तथा “घर मोरे परदेसिया” नृत्य (सपना)।
नेतृत्व व मार्गदर्शन
यह आयोजन राष्ट्रीय अध्यक्ष डॉ. सुषमा नाथ, युवा अध्यक्ष अखिल प्रेम नाथ, अधिवक्ता सुचेता और कार्यक्रम संयोजक डॉ. आर.के. मिढ़ा के मार्गदर्शन में हुआ। संरक्षक के रूप में पद्मश्री विजय के.आर. चोपड़ा, न्यायमूर्ति कैलाश गम्भीर, डॉ. एस.एम. रहेजा और गिरीश चन्द्र शर्मा, जादूगर सम्राट शंकर, श्री श्री 1008 विद्यागिरि जी महाराज, एवं योगी वीरेंदर शर्मा, दीपक शर्मा, पंकज नंदा आदि उपस्थित रहे।

By HUWeb

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *