Skip to content

Haryana Uday News

Menu
  • Latest
  • हेल्थ न्यूज़
  • फरीदाबाद
  • क्राइम न्यूज़
  • देश-दुनिया
  • Uncategorized
Menu

फरीदाबाद-शादी में झगड़ा करने व गोली चलाने मामले में अपराध शाखा ने आरोपी किया गिरफ्तार:पुलिस प्रवक्ता

Posted on April 24, 2025

फरीदाबाद:24 अप्रैल।
सुनील कुमार जांगड़ा.

फरीदाबाद पुलिस द्वारा अपराधियों पर लगातार कार्यवाही की जा रही है, इसी क्रम में कार्यवाही करते हुए अपराध शाखा बदरपुर बॉर्डर की टीम ने खालसा गार्डन में शादी समारोह के दौरान लड़ाई झगड़ा करने व गोली चलाने के मामले में एक और आरोपी को गिरफ्तार किया है।
पुलिस प्रवक्ता ने बताया कि मीठापुर दिल्ली वासी अरुण राय ने अपनी शिकायत में आरोप लगाया था कि वह एक सांसद का सामाजिक कार्य देखता है, जिसकी वजह से महेश अवाना वासी मीठापुर दिल्ली शिकायकर्ता व कथित सांसद को लेकर सोशल मीडिया पर गलत टिप्पणियां करता है, जिसका जवाब सोशल मीडिया पर वीडियो के जरिए उसके द्वारा भी दिया जाता है, जिस वजह से रंजिश चल रही है। 28 फरवरी को खालसा गार्डन सूरजकुंड रोड में उसके दोस्त के बेटे की शादी थी, जहां पर वह अपने दोनों बेटे अनिकेत व अंकित के साथ आया हुआ था। जब घर जाने के लिए उसका बेटे अनिकेत पार्किंग से गाड़ी लाने के लिए गया तो वहां से झगड़ा की आवाज आई, जब वह व उसका दूसरा बेटा अंकित वहां पहुंचा तो अमर अवाना व अमन अवाना अपने 8-10 साथियों के साथ वहां पर उसके बेटे को पीट रहे थे, जिन्होंने हमें देखते ही हमारे ऊपर फायर कर दिया। जिस पर थाना सूरजकुंड में विभिन्न धाराओं के अंतर्गत मामला दर्ज किया गया।
उन्होंने आगे बताया कि अपराध शाखा बदरपुर बॉर्डर की टीम ने कार्रवाई करते हुए आनंद अवाना(34) वासी बदरपुर दिल्ली को जैतपुर दिल्ली से गिरफ्तार किया है।
आरोपी आनंद अवाना ने पुछताछ मे बतलाया की वह प्रोपर्टी डिलिंग का काम करता है उसने 28 फरवरी को अनिकेत पर डंडो से वार किया था तथा अमर व अमन दोनो आनंद के चाचा के लडके है आरोपी अमन को पहले ही गितफ्तार किया जा चुका है वारदात मे शामिल बाकी आरोपियो की तलाश अपराध शाखा द्वारा कि जा रही है
आरोपी को माननीय अदालत में पेश कर 2 दिन के पुलिस रिमांड पर लिया गया है।

Leave a Reply Cancel reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Recent Posts

  • विकास कार्यो को त्वरित पूर्ण करने के आदेश: एडीसी सतबीर सिंह
  • नशा,नास की जड़ है-डॉ एमपी सिंह
  • (no title)
  • मुख्यमंत्री ने अवैध खनन रोकने के लिए दिए सख्त निर्देश, खनन क्षेत्र में सीसीटीवी कैमरा लगा कर की जाए मॉनिटरिंग
  • (no title)

Recent Comments

No comments to show.

Archives

  • June 2025
  • May 2025
  • April 2025
  • March 2025
  • February 2025
  • January 2025
  • December 2024
  • November 2024
  • October 2024
  • September 2024
  • August 2024
  • July 2024
  • June 2024
  • May 2024
  • April 2024
  • March 2024
  • February 2024
  • January 2024
  • December 2023
  • November 2023
  • October 2023
  • September 2023
  • August 2023
  • July 2023
  • June 2023
  • May 2023
  • April 2023
  • March 2023
  • February 2023
  • January 2023

Categories

  • Delhi NCR
  • faridabad
  • Uncategorized
  • कुरुक्षेत्र
  • क्राइम न्यूज़
  • देश-दुनिया
  • नूँह/तावड़ू
  • फरीदाबाद
  • विचार
  • हेल्थ न्यूज़
©2025 Haryana Uday News | Design: Newspaperly WordPress Theme