Skip to content

Haryana Uday News

Menu
  • Latest
  • हेल्थ न्यूज़
  • फरीदाबाद
  • क्राइम न्यूज़
  • देश-दुनिया
  • Uncategorized
Menu

पलवल/फरीदाबाद-साइक्लोथॉन 2.0″ का आज छठा दिन

Posted on April 10, 2025

होडल से यात्रा की हुई धमाकेदार शुरुआत, होडल से विधायक हरेन्द्र सिंह, जिले के डीसी हरीश वशिष्ठ भा.प्र.से और एसडीएम श्रीमती ज्योति यात्रा मे लगातार साइकिल चलते हुए यात्रा को लेकर पहुंचे पलवल

  • पलवल से विधायक और खेल राज्य मंत्री गौरव गौतम, पुलिस अधीक्षक चंद्रमोहन भापुसे भी यात्रा मे जुड़े और साइकिल चलाकर दिया नशा न करने का संदेश और यात्रा को हरी झंडी दिखाकर फरीदाबाद के लिए किया रवाना

— लगातार जागरूकता कार्यक्रमों को करते विभिन्न मार्गों से होकर यात्रा पहुंची फरीदाबाद

पलवल/फरीदाबाद.10 अप्रैल।
सुनील कुमार जांगड़ा.

हरियाणा को नशें के खिलाफ जागरूक करने के उद्देश्य से हरियाणा एनसीबी की अगुवाई मे चलाई जा रही ‘साइक्लोथॉन 2.0’ यात्रा छठे दिन भोर की किरणों के साथ उत्साहपूर्ण और रोमांचक कर देने वाले माहोल मे पलवल जिले के होडल से शुरू हुई। जहा पाँचवे दिन से ही यात्रा मे पलवल जिले के सीमावर्ती गाँव मदकोल से जुड़े होडल से विधायक श्री हरेन्द्र सिंह और जिले के डीसी श्री हरीश वशिष्ठ, एसडीएम श्रीमती ज्योति आज भी यात्रा मे निरंतर साइकिल चलते हुए यात्रा को पलवल लेकर पहुंचे जहा पर पलवल से विधायक और खेल राज्य मंत्री श्री गौरव गौतम जी और अन्य गणमान्य भी यात्रा से जुड़े। जहा पर खेल राज्य मंत्री श्री गौरव गौतम जी ने यात्रा मे साइकिल चलकर नशा मुक्ति का संदेश दिया और फिर यात्रा को हरी झंडी दिखाकर फरीदाबाद के लिए रवाना कर दिया। यात्रा जहा से भी गुजर रही है वही पर युवाओ, बच्चे और बड़ों सबहिमे उत्साह देखने लायक है। खेल राज्य मंत्री गौरव गौतम, होडल से विधायक हरेन्द्र सिंह, डीसी हरीश वशिष्ठ और पुलिस अधीक्षक चंद्रमोहन, और एसडीएम श्रीमती ज्योति ने सांकेतिक रूप से लोटा मे नमक डालकर नशा न करने और न ही किसी को करने देने की शपथ ली। यात्रा गाँव अलीपुर, प्रथला होते हुए फरीदाबाद जिले के गदपुरी मे एडीसी साहिल गुप्ता और डीसीपी सुश्री जसलीन कौर अन्य गणमान्यो और स्थानीय लोगों ने यात्रा का स्वागत किया।
जिसके बाद यात्रा बल्लबगढ़ पहुंची जहा पर यात्रा का जोरदार स्वागत हुआ बल्लभगढ़ से विधायक मूलचंद शर्मा जी, फरीदाबाद जिले के पुलिस कमिशनर सतेन्द्र गुप्ता डीसी विक्रम सिंह, डीएसपी कुलदीप सिंह, एसडीएम मयंक भारद्वाज अन्य गणमान्यो और स्थानीय लोगों ने यात्रा का स्वागत किया व साइक्लोथान यात्रा में स्वयं भाग लेकर यात्रा का मनोबल बढ़ाया। जो यह यात्रा आगे बढ़ते हुए तिगाव होते हुए फरीदाबाद जिला पहुंची। यात्रा के बीच रास्ते में ग्रामीण, युवा व हर वर्ग का उत्साह देखने लायक रहा और इनके द्वारा सांकेतिक रूप से एक चुटकी नमक डालेंगे और नशे से दूर रहने की शपथ ली गई। फ़ूल मालाओं, पुष्प वर्षा से पूरी यात्रा का स्वागत किया गया। इस अभियान के दौरान हरियाणा एनसीबी का “नमक लोटा जत्था” यात्रा का विशेष आकर्षण का केंद्र बन रहा है। इस पूरे अभियान का संचालन हरियाणा एनसीबी प्रमुख/महानिदेशक ओ पी सिंह साहब की देखरेख में हो रहा है। इस अभियान के दौरान नमक लोटा जत्था अपने साथ एक परंपरागत मटकी लेकर चलेगा, जिसमें रास्ते में मिलने वाले लोग सांकेतिक रूप से एक चुटकी नमक डालेंगे और नशे से दूर रहने की शपथ लेंगे। सभी से नशा बेचने वाले अपराधियों की गुप्त सूचनाएं 9050891508, 1933 व भारत सरकार के MANAS पोर्टल पर निर्भीक होकर देने के साथ साथ नशा छोड़ने के लिए भारत सरकार और हरियाणा सरकार द्वारा सरकारी अस्पतालों में निशुल्क नशा मुक्त केंद्रों के बारे मे भी अपील की गई। यह यात्रा हरियाणा को नशा मुक्त बनाने मे कारगर साबित होगी।

आइए, नशे के विरुद्ध इस लड़ाई में साथ दें और एक नए नशामुक्त, समृद्ध व जागरूक हरियाणा का निर्माण करें।

Leave a Reply Cancel reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Recent Posts

  • विकास कार्यो को त्वरित पूर्ण करने के आदेश: एडीसी सतबीर सिंह
  • नशा,नास की जड़ है-डॉ एमपी सिंह
  • (no title)
  • मुख्यमंत्री ने अवैध खनन रोकने के लिए दिए सख्त निर्देश, खनन क्षेत्र में सीसीटीवी कैमरा लगा कर की जाए मॉनिटरिंग
  • (no title)

Recent Comments

No comments to show.

Archives

  • June 2025
  • May 2025
  • April 2025
  • March 2025
  • February 2025
  • January 2025
  • December 2024
  • November 2024
  • October 2024
  • September 2024
  • August 2024
  • July 2024
  • June 2024
  • May 2024
  • April 2024
  • March 2024
  • February 2024
  • January 2024
  • December 2023
  • November 2023
  • October 2023
  • September 2023
  • August 2023
  • July 2023
  • June 2023
  • May 2023
  • April 2023
  • March 2023
  • February 2023
  • January 2023

Categories

  • Delhi NCR
  • faridabad
  • Uncategorized
  • कुरुक्षेत्र
  • क्राइम न्यूज़
  • देश-दुनिया
  • नूँह/तावड़ू
  • फरीदाबाद
  • विचार
  • हेल्थ न्यूज़
©2025 Haryana Uday News | Design: Newspaperly WordPress Theme