Skip to content

Haryana Uday News

Menu
  • Latest
  • हेल्थ न्यूज़
  • फरीदाबाद
  • क्राइम न्यूज़
  • देश-दुनिया
  • Uncategorized
Menu

गाँव शहर के बच्चों के लिए सड़क सुरक्षा बहुत ज़रूरी-सरदार देवेंद्र सिंह

Posted on February 20, 2025

फरीदाबाद 20 फरवरी।
सुनील कुमार जांगड़ा

जिला फ़रीदाबाद उपायुक्त विक्रम सिंह आईएएस के आदेशानुसार व प्रादेशिक परिवहन प्राधिकरण फरीदाबाद के डीटीओ मनीष सहगल एच पी एस एवं डिप्टी कमिश्नर ट्रैफिक पुलिस फरीदाबाद जसलीन कौर आईपीएस के निर्देशनुसार एवं सरदार देवेंदर सिंह स्टेट रोड सेफ्टी काउंसिल हरियाणा सरकार के सदस्य के मार्ग दर्शन में आज गवर्नमेंट कॉलेज बल्लभगढ़ में चल रहे राष्ट्रीय सेवा योजना के साप्ताहिक कैम्प पर विशेष सड़क सुरक्षा, महिला सुरक्षा ,साइबर सेल, नशा मुक्ति जागरूकता अभियान चलाया गया यहाँ स्टेट रोड सेफ्टी काउंसिल हरियाणा सरकार के सदस्य सरदार देवेंद्र सिंह ने बताया हमारा रोड सेफ्टी प्रोजेक्ट है चलो गाँव की ओर क्योंकि यहाँ गाँव शहर के बाजरों में स्कूल व कालेजों के बच्चे दुपहिया वाहन तेज़ गति से चलाते है जो घातक व कोई दुर्घटना का कारण हो सकती है इसलिए हम सबको सड़क नियम बिल्कुल नहीं तोड़ने चाहिए बड़े बड़े वाहनों जैसे ट्रक ,डप्पर ,पानी के टैंकर आदि से हमेशा ही दूर होकर चलें
बल्लबगढ़ पुलिस थाने की तरफ से सब इंस्पेक्टर मधु ने आजकल बढ़ रहे साइबर क्राइम के साथ डिजिटल अरेस्ट काफ़ी ज़ोर पुरे देश में पकड़ रहा है इसकी जानकारी कम लोगों व बच्चों को है साइबर फ़्रॉड से बचना और दूसरों को बचाना सबसे बड़ा काम है डिजिटल अरेस्ट में वीडियो कॉल पर नक़ली पुलिस , नक़ली सीबीआई व जज वकील आदि बनकर पैसों की ठगी करतें हैं आप सभी तुरंत डायल 1930 पर कॉल करके अपनी अपनी शिकायत अबश्य ही दर्ज करवाए
रोड सेफ्टी ओमनी फाउंडेशन के वाइस प्रेसिडेंट दिनेश बंसल जी ने आंखों की समस्या के बारे में बताया उनका समाधान भी बताया कि आजकल पढ़ने वाले बच्चों के बहुत ज्यादा चश्मे लगे हुए हैं आंखों की समस्या के लिए इन इन सावधानियां का देखना बहुत जरूरी है और आप यह है यह आंखों की एक्सरसाइज करें जिस की आंखों को बहुत राहत मिलेगी और कम से कम आप मोबाइल का इस्तेमाल करें
वहीं चौकी इंचार्ज चावला कॉलोनी विजय कुमार ने सभी बच्चों को सड़क सुरक्षा शपथ दिलाई गई कि आपने ट्रैफिक के नियमों की पालना हमेशा करनी है और ज्यादा से ज्यादा अपने अपने गांव शहर के आसपास के लोगों एवं बच्चों को सड़क सुरक्षा एवं साइबर सेल पर जागरूक करना है और सड़क सुरक्षा पर एक रैली भी निकाली गई जिसमें बच्चों को ट्रैफिक के नियमों के बारे में बताया गया सड़क दुर्घटना समय देख कर नहीं होती इसलिए हेलमेट ज़रूर लगाए भारत देश को महान बनाए
एएसआई रजनी ने दुर्गा शक्ति के बारे में बताया और रात को अगर कोई भी महिला ,बेटी को वाहन नहीं मिलता है तो वह 112 पर डायल कर सकती है उसको दुर्गा शक्ति टीम हरियाणा पुलिस द्वारा सुरक्षित घर तक पहुंचाया जाएगा एनएसएस की कॉलेज की बच्चियों को नए कानून के बारे में भी बताया
इस अभियान में गवर्नमेंट बल्लभगढ़ कॉलेज एनएसएस कोडिनेटर प्रोफेसर डॉक्टर दिव्या सिंगल , डॉक्टर चंचल एवं डॉक्टर अनमोल अथवा डॉक्टर रितिका गुप्ता प्रिंसिपल मैडम एवं एसएचओ सुनीता मैडम महिला सेल बल्लभगढ़ थाना का भी भरपूर सहयोग रहा
बल्लबगढ सीटी थाना सब इंस्पेक्टर मधु, एसआई अमोल, चौकी इंचार्ज चावला कॉलोनी विजय कुमार एवं उनकी पूरी टीम ,एएसआई रजनी महिला थाना बल्लबगढ , दुर्गा शक्ति से कांस्टेबल विकास व रजनी एवं स्टेट रोड सेफ्टी काउंसिल हरियाणा सरकार के सदस्य सरदार देवेंद्र सिंह एवं रोड सेफ्टी ओमनी फाउंडेशन के वाइस प्रेसिडेंट दिनेश बंसल एवं दीपक छाबड़ा मौजूद रहे।

Leave a Reply Cancel reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Recent Posts

  • फरीदाबाद-आपसी समन्वय के लिए सभी विभाग प्रमुखों के साथ पहली इंटर एजेंसी समन्वय बैठक में लिए गए जनहित निर्णय
  • फरीदाबाद-डीसी विक्रम सिंह आईएएस के मार्गदर्शन में मनाया विश्व रेडक्रॉस दिवस:बिजेन्द्र सोरोत
  • आईएएस सलोनी शर्मा ने फरीदाबाद नगर निगम में एडिशनल कमिश्नर का पदभार संभाला
  • अधिकारी मानसून से पहले शहर के सभी नाले और नालियों की सफाई करवाना करें सुनिश्चित:धीरेंद्र खड़गटा,निगम कमिश्नर
  • सीएम विंडो पर प्राप्त शिकायतों का त्वरित समाधान करें अधिकारी :डीसी

Recent Comments

No comments to show.

Archives

  • May 2025
  • April 2025
  • March 2025
  • February 2025
  • January 2025
  • December 2024
  • November 2024
  • October 2024
  • September 2024
  • August 2024
  • July 2024
  • June 2024
  • May 2024
  • April 2024
  • March 2024
  • February 2024
  • January 2024
  • December 2023
  • November 2023
  • October 2023
  • September 2023
  • August 2023
  • July 2023
  • June 2023
  • May 2023
  • April 2023
  • March 2023
  • February 2023
  • January 2023

Categories

  • Delhi NCR
  • faridabad
  • Uncategorized
  • कुरुक्षेत्र
  • क्राइम न्यूज़
  • देश-दुनिया
  • नूँह/तावड़ू
  • फरीदाबाद
  • विचार
  • हेल्थ न्यूज़
©2025 Haryana Uday News | Design: Newspaperly WordPress Theme