Skip to content

Haryana Uday News

Menu
  • Latest
  • हेल्थ न्यूज़
  • फरीदाबाद
  • क्राइम न्यूज़
  • देश-दुनिया
  • Uncategorized
Menu

समाज में लड़कियों के अधिकारों और उनके महत्त्व के प्रति जागरूकता बढ़ाना हमारा प्रथम कर्त्तव्य:संजय जून

Posted on August 7, 2024

बेटी बचाओ-बेटी पढ़ाओ योजना का उद्देश्य लड़कियों के अधिकारों की सुरक्षा, शिक्षा, और जीवन स्तर में सुधार करना है :उपायुक्त विक्रम सिंह

  • डिविज़नल कमिश्नर संजय जून और उपायुक्त विक्रम सिंह ने बेटी बचाओ बेटी पढ़ाओ जागरूकता वैन को हरी झंडी दिखाकर किया रवाना

फरीदाबाद, 07 अगस्त।
सुनील कुमार जांगड़ा.

तीज के पावन अवसर पर बेटी बचाओ-बेटी पढ़ाओ योजना के अंतर्गत बालिका लिंगानुपात में सुधार व बालिकाओं के प्रति लोगों की मानसिकता परिवर्तन करने के लिए डिविज़नल कमिश्नर संजय जून और उपायुक्त विक्रम सिंह ने बेटी बचाओ बेटी पढ़ाओ जागरूकता रथ को हरी झंडी दिखा कर रवाना किया।
डिविजनल कमिश्नर संजय जून ने कहा कि यह कार्यक्रम पिछले कई सालों से चल रहा है और आज उसी की कड़ी में जिला प्रशासन और महिला एवं बाल विकास विभाग विभाग द्वारा जिले के 10 गावों में भेजा जा रहा है जहां पर महिला लिंगानुपात सबसे कम है। तीज के पावन पर्व के अवसर पर एक अच्छे अभियान की शुरुआत की गई है ताकि लोग बेटा-बेटी में फर्क न समझे। जागरूकता वैन में लगी एलईडी के माध्यम से लोगों को संदेश दिया जाएगा कि बेटा-बेटी एक समान है इनमें में फर्क न समझे और दोनों को बराबर का अधिकार दे। बेटी भी उतना महत्व रखती है जितना की बेटा रखता है। समाज में लड़कियों के अधिकारों और उनके महत्त्व के प्रति जागरूकता बढ़ाना हमारा प्रथम कर्त्तव्य है।
उपायुक्त विक्रम सिंह ने कहा कि योजना का मुख्य उद्देश्य भारत में लड़कियों के अधिकारों की सुरक्षा, शिक्षा और उनके जीवन स्तर में सुधार करना है। बेटी बचाओ-बेटी पढ़ाओ अभियान की जागरूकता वैन समाज में बेटियों के प्रति नकारात्मक सोच को बदलने एवं बेटियों को बचाने, बेटियों को पढ़ाने एवं आगे बढ़ाने में बढ़ाने में सेतु का कार्य करेगी। इस योजना को विभिन्न स्तरों पर कार्यान्वित किया जा रहा है जिसमें सरकार, स्थानीय प्रशासन, और नागरिक समाज संगठनों की भागीदारी शामिल है। आज यह जागरूकता वैन बुआपुर गांव में जाकर लोगों को बेटी बचाओ-बेटी पढ़ाओ का सन्देश देगी और 10 दिनों तक यह वैन खेड़ी कला, कैली, मच्छगर, अटाली, प्रहलादपुर, शाजहांपुर, बदरौला, पन्हेड़ा खुर्द और चंदावली गांव जाएगी। जागरूकता वैन में लगी एलईडी पर जन जागरूकता से संबंधित फिल्में प्रदर्शित कर महिलाओं को जागरूक किया जाएगा।
महिला एवं बाल विकास विभाग की कार्यक्रम अधिकारी मीनाक्षी चौधरी ने बताया कि तीज के त्योहार पर इस जागरूकता वैन को आज बुआ पुर गांव के लिए फ्लैग ऑफ करवाया गया है और यह जिला के 10 गावों में जागरूकता फैलाने के उद्देश्य से जाएगी। उन्होंने कहा कि बेटा-बेटी एक समान है। बेटियों को भी इतने मौके मिलने चाहिए जितने हम बेटों को देते हैं। बेटियां भी दमखम रखती हैं और बेटियों को भी अपना अस्तित्व है जिसके बल पर ही वह सफलता हासिल करती हैं। बेटियों को उनका हक मिलना चाहिए। आज एलईडी युक्त इस जागरूकता वैन के माध्यम से बेटी बचाओ बेटी पढ़ाओ का संदेश पूरा-पूरा दिन चिन्हित गांव में चलेगा और लोगों को बेटियों के प्रति जागरूक किया जाएगा।
इस अवसर पर महिला एवं बाल विकास विभाग के अधिकारी और कर्मचारी गण मौजूद थे।

Leave a Reply Cancel reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Recent Posts

  • फरीदाबाद-आपसी समन्वय के लिए सभी विभाग प्रमुखों के साथ पहली इंटर एजेंसी समन्वय बैठक में लिए गए जनहित निर्णय
  • फरीदाबाद-डीसी विक्रम सिंह आईएएस के मार्गदर्शन में मनाया विश्व रेडक्रॉस दिवस:बिजेन्द्र सोरोत
  • आईएएस सलोनी शर्मा ने फरीदाबाद नगर निगम में एडिशनल कमिश्नर का पदभार संभाला
  • अधिकारी मानसून से पहले शहर के सभी नाले और नालियों की सफाई करवाना करें सुनिश्चित:धीरेंद्र खड़गटा,निगम कमिश्नर
  • सीएम विंडो पर प्राप्त शिकायतों का त्वरित समाधान करें अधिकारी :डीसी

Recent Comments

No comments to show.

Archives

  • May 2025
  • April 2025
  • March 2025
  • February 2025
  • January 2025
  • December 2024
  • November 2024
  • October 2024
  • September 2024
  • August 2024
  • July 2024
  • June 2024
  • May 2024
  • April 2024
  • March 2024
  • February 2024
  • January 2024
  • December 2023
  • November 2023
  • October 2023
  • September 2023
  • August 2023
  • July 2023
  • June 2023
  • May 2023
  • April 2023
  • March 2023
  • February 2023
  • January 2023

Categories

  • Delhi NCR
  • faridabad
  • Uncategorized
  • कुरुक्षेत्र
  • क्राइम न्यूज़
  • देश-दुनिया
  • नूँह/तावड़ू
  • फरीदाबाद
  • विचार
  • हेल्थ न्यूज़
©2025 Haryana Uday News | Design: Newspaperly WordPress Theme