Skip to content

Haryana Uday News

Menu
  • Latest
  • हेल्थ न्यूज़
  • फरीदाबाद
  • क्राइम न्यूज़
  • देश-दुनिया
  • Uncategorized
Menu

पुलिस ने “ऑपरेशन आक्रमण” के तहत 42 आरोपियों के खिलाफ मुकदमे दर्ज कर 55 आरोपियो को किया काबू:आईपीएस राकेश कुमार आर्य

Posted on May 20, 2024

फरीदाबाद- 20 मई।
सुनील कुमार जांगड़ा.

हरियाणा पुलिस महानिदेशक शत्रुजीत कपूर के आदेश एवं पुलिस आयुक्त राकेश कुमार आर्य के निर्देश पर डीसीपी क्राइम एवं जोनल डीसीपी के मार्गदर्शन में फरीदाबाद पुलिस की विभिन्न यूनिट ने कार्रवाई करते हुए अपराध पर अंकुश लगाने व अपराधीक गतिविधियों में संलिप्त आरोपियो तथा गैर कानूनी धंधा करने वालों पर कारगर ढंग से प्रहार करते हुए पुलिस ने विशेष अभियान “ऑपरेशन आक्रमण ” के तहत शहर, कस्बों तथा ग्रामीण क्षेत्रों में चौक-चौराहों व सार्वजनिक स्थानों पर नाकाबंदी व संघन चेकिंग अभियान चलाकर उपस्थिति दर्ज करवाई तथा विभिन्न अपराधिक गतिविधियों में संलिप्त लोगों के खिलाफ कार्रवाई करते हुए फरीदाबाद पुलिस की 123 टीमों ने मादक पदार्थ तस्करों एंव अन्य अपराधिक गतिविधियों में संलिप्त रहे आरोपियो के ठिकानों पर छापेमारी तथा चेकिंग अभियान चलाया।
पुलिस प्रवक्ता ने बताया कि पुलिस कमिश्नर श्री राकेश कुमार आर्य के निर्देश पर जिला में विशेष अभियान “ऑपरेशन आक्रमण ” चलाकर विभिन्न अपराधिक गतिविधियों में शामिल के आरोपियों के खिलाफ विभिन्न थानों में 42 मामले दर्ज किए गए और 55 आरोपियों को काबू किया गया।पुलिस टीमों ने अपराधियों पर कड़ा प्रहार करते हुए अलग-अलग मामलों में निम्नलिखित उपलब्धि हासिल की है-आबकारी अधिनियम के तहत 15 अभियोग दर्ज कर आरोपियो को गिरफ्तार कर 477 बोतल देशी शराब, 108 बोतल बियर के साथ 350रु नगद बरामद की गई।
जुआ अधिनियम के तहत 18 अभियोग दर्ज कर आरोपियो को काबू कर उनके कब्जा से 53130 रुपए सट्टा राशि बरामद की गई।
अवैध हथियार का 3 मामला दर्ज कर 4 देसी कट्टा व 2 कार्टाज चाकू बरामद किया गया। एनडीपीएस के 5 मुकदमे दर्ज कर 706 ग्राम गांजा,5 कैप्सूल बरामद किया।
विशेष अभियान के तहत 04 पीओ, 04 बेल जंपर गिरफ्तार किए गए।
रॉन्ग लेन ड्राइविंग करने वाले 15 वाहन चालक का चालान किया गया। इस अभियान के तहत जिला पुलिस टीमों ने विशेष तौर पर मादक पदार्थ तस्करों व अवैध असला धारकों के खिलाफ अभियान चलाया ।
सभी मामले में आरोपियो के खिलाफ शस्त्र अधिनियम,जुआ, शराब  एवं आईपीसी की संबंधित धाराओं के तहत मामला दर्ज करकें कार्यवाही अमल में लाई गई । इस प्रकार पुलिस ने विभिन्न थानों में दर्ज मामलों में आरोपियों को दबोच “ऑपरेशन आक्रमण” को सार्थक साबित करने में सफलता प्राप्त की है।

“ऑपरेशन आक्रमण ” के दौरान पुलिस टीम ने सीमावर्ती राज्यों उत्तर प्रदेश और दिल्ली की औऱ से प्रवेश करने वाले प्रत्येक वाहन व व्यक्ति की बारीकी से चैकिंग कर संदिग्ध किस्म के लोगों पर पैनी नजर रखी गई। इस अभियान के दौरान शहर के चौक-चौराहों व सार्वजनिक स्थानों तथा ग्रामीण क्षेत्रों में संदिग्ध मार्गों पर विशेष रूप से नाकाबन्दी, चैकिंग व पैदल गश्त कर पुलिस  ने उपस्थिति दर्ज करवाई । ऑपरेशन आक्रमण के तहत सम्बंधित थाना क्षेत्र व चौकियों में पुलिस की अलग-अलग टीमें लगातार गश्त पर रहीं। संदिग्ध लोगों की पहचान कर उनके खिलाफ कार्यवाही अमल में लाई गई। अपराधों को रोकने के लिए जनता से भी सहयोग की अपील की गई, क्योंकि जन सहयोग से ही अपराधों पर पूर्ण रुप से अंकुश लगाया जा सकता है। उन्होंने कहा कि जिला पुलिस का प्रयास है कि लोग भयमुक्त व अपराध मुक्त समाज में बेहतर जीवन यापन कर पाएं, लोगो की सुरक्षा को लेकर फरीदाबाद पुलिस हर समय तत्पर है। उन्होंने कहा कि इस अभियान का उद्देश्य आमजन में पुलिस की मौजूदगी दर्ज कराना है ताकि आमजन अपने आपको सुरक्षित महसूस करें तथा गैर कानूनी काम करने वालों में पुलिस का भय नजर आना चाहिए। पुलिस कमिश्नर ने पुलिस कर्मचारियों को प्रोत्साहित करते हुए कहा कि पुलिस का काम केवल अपराधों पर रोक लगाना नहीं बल्कि जनता के साथ मधुर सम्बंध रखते हुए उन्हें नशे जैसी सामाजिक बुराइयों के खिलाफ जागरूक करना भी है। आमजन से भी अपील है कि वह नशा तस्करों की सूचना 9050891508 पर देकर नशा तस्करी करने वालों पर अंकुश लगाने में पुलिस का सहयोग करें। सूचना देने वाले की पहचान गुप्त रखी जाएगी। आमजन में पुलिस के प्रति विश्वास बढ़े और वे खुद को सुरक्षित महसूस करें, इसको लेकर सभी पुलिस कर्मचारी अपनी ड्यूटी का निर्वाहन अच्छे से करें। आमजन को महिला सुरक्षा, डायल 112 बारे, ट्रैफिक नियमों व साइबर अपराधों से बचाव के तरीको, नशे के दुष्परिणामों के बारे में जानकारी दें। उन्होने बताया कि पुलिस महानिदेशक के निर्देशानुसार लोगों में पुलिस के प्रति विश्वास जगाने के उद्देश्य से जिले में समय-समय पर पुलिस द्वारा अभियान चलाए जा रहे है जो भविष्य में भी जारी रहेंगें। आमजन को साइबर अपराध घटित होने पर 1930 तथा किसी भी प्रकार की पुलिस सहायता के लिए डायल 112  पर संपर्क करने के बारे में बताया जा रहा है।

https://haryanaudaynews.com/faridabad/1382/

Leave a Reply Cancel reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Recent Posts

  • फरीदाबाद-आपसी समन्वय के लिए सभी विभाग प्रमुखों के साथ पहली इंटर एजेंसी समन्वय बैठक में लिए गए जनहित निर्णय
  • फरीदाबाद-डीसी विक्रम सिंह आईएएस के मार्गदर्शन में मनाया विश्व रेडक्रॉस दिवस:बिजेन्द्र सोरोत
  • आईएएस सलोनी शर्मा ने फरीदाबाद नगर निगम में एडिशनल कमिश्नर का पदभार संभाला
  • अधिकारी मानसून से पहले शहर के सभी नाले और नालियों की सफाई करवाना करें सुनिश्चित:धीरेंद्र खड़गटा,निगम कमिश्नर
  • सीएम विंडो पर प्राप्त शिकायतों का त्वरित समाधान करें अधिकारी :डीसी

Recent Comments

No comments to show.

Archives

  • May 2025
  • April 2025
  • March 2025
  • February 2025
  • January 2025
  • December 2024
  • November 2024
  • October 2024
  • September 2024
  • August 2024
  • July 2024
  • June 2024
  • May 2024
  • April 2024
  • March 2024
  • February 2024
  • January 2024
  • December 2023
  • November 2023
  • October 2023
  • September 2023
  • August 2023
  • July 2023
  • June 2023
  • May 2023
  • April 2023
  • March 2023
  • February 2023
  • January 2023

Categories

  • Delhi NCR
  • faridabad
  • Uncategorized
  • कुरुक्षेत्र
  • क्राइम न्यूज़
  • देश-दुनिया
  • नूँह/तावड़ू
  • फरीदाबाद
  • विचार
  • हेल्थ न्यूज़
©2025 Haryana Uday News | Design: Newspaperly WordPress Theme