Skip to content

Haryana Uday News

Menu
  • Latest
  • हेल्थ न्यूज़
  • फरीदाबाद
  • क्राइम न्यूज़
  • देश-दुनिया
  • Uncategorized
Menu

पलवल जिले के 118 वर्ष के धर्मवीर हैं प्रदेश में सबसे बुजुर्ग मतदाता

Posted on April 19, 2024

महिला मतदाताओं में सिरसा जिले की 117 वर्ष की बलबीर कौर हैं सबसे बुजुर्ग मतदाता

जिला चुनाव आइकन बने युवा-अनुराग अग्रवाल

चंडीगढ़,19 अप्रैल।
सुनील कुमार जांगड़ा.

हरियाणा के मुख्य निर्वाचन अधिकारी अनुराग अग्रवाल ने कहा कि 18वीं लोकसभा 2024 के आम चुनाव आज से शुरू होने के साथ ही चुनाव का पर्व, देश का गर्व महोत्सव शुरू हो गया है। हरियाणा में 25 मई को छठे चरण के चुनाव होने हैं। बुजुर्ग एवं युवा मतदाताओं व विभिन्न क्षेत्रों में विशिष्ठ उपलब्धि हासिल करने वालों को जिला चुनाव आइकन बनाया गया है, जिनका उद्देश्य पिछले लोकसभा चुनाव में हुए मतदान प्रतिशत को बढ़ाना है।
उन्होंने बताया कि पलवल जिले के धर्मवीर हरियाणा में 118 आयु वर्ष के सबसे बुजुर्ग मतदाता हैं। इसी तरह से सिरसा जिले की बलबीर कौर 117 वर्ष, सोनीपत जिले की भगवानी 116 वर्ष, पानीपत जिले के लक्खीशेक 115 वर्ष, रोहतक जिले की चंद्रो कौर 112 वर्ष, फतेहाबाद जिले की रानी 112 वर्ष, जिले की रानी 112 वर्ष, कुरुक्षेत्र जिले की अंती देवी, सरजीत कौर व चोबी देवी 111-111 वर्ष की हैं। इसी प्रकार से रेवाड़ी जिले की नारायणी 110 वर्ष, कैथल जिले की फुल्ला 109 वर्ष, फरीदाबाद जिले की चंदेरी देवी 109 वर्ष, जींद जिले की रामदेवी 108 वर्ष, नूंह जिले के हरि 108 वर्ष, झज्जर जिले की मेवा देवी 106 वर्ष, करनाल के गुलजार सिंह 107 वर्ष, हिसार जिले के शदकीन व श्रीराम और चरखी-दादरी जिले की गिना देवी 106-106 वर्ष की मतदाता हैं।
उन्होंने बताया कि भिवानी जिले की हरदेई 103 वर्ष तथा यमुनानगर की फूलवती 100 वर्ष की मतदाता हैं। श्री अग्रवाल ने मीडिया का आह्वान किया है कि वे ऐसे बुजुर्ग मतदाताओं के इंटरव्यू प्रकाशित व प्रसारित करें, ताकि युवा मतदाता उनसे प्रेरित हो सकें।
मुख्य निर्वाचन अधिकारी अग्रवाल ने बताया कि एशियाई गेम्स 2023 में निशानेबाज़ी में स्वर्ण पदक विजेता पलक को झज्जर जिले के लिए, 19वें एशियाई गेम्स में निशानेबाज़ी में रजत पदक विजेता आदर्श सिंह को फरीदाबाद जिले के लिए, 19वें सीनियर पैरा पावर लिफ्टिंग चैंपियनशिप में तीसरा स्थान प्राप्त करने वाली सुमन देवी व भोपाल में हुई नेशनल स्कूल गेम्स में राज्य की टीम की खिलाड़ी याशिका को पानीपत जिले के लिए तथा 19वें एशियाई गेम्स में निशानेबाज़ी में रजत पदक विजेता सरबजोत सिंह को अंबाला जिले के लिए आइकॉन बनाया गया है। इसी प्रकार विश्व चैंपियन में स्वर्ण पदक विजेता महिला पहलवान सोनम मलिक को सोनीपत जिले के लिए, ओलम्पिक हॉकी ख़िलाड़ी सुरिंदर कौर को कुरुक्षेत्र जिले के लिए तथा राष्ट्रीय युवा महोत्सव में गायकी में प्रथम स्थान प्राप्त करने वाली मुस्कान फतेहाबाद के लिए जिला चुनाव आइकॉन बनाया गया है।
मुख्य निर्वाचन अधिकारी अनुराग अग्रवाल ने अन्य जिलों के उपायुक्त- सह- जिला निर्वाचन अधिकारियों को भी अपने-अपने जिलों में चुनाव आइकॉन बनाने के लिए आग्रह किया। उन्होंने कहा कि इस वर्ष भारत निर्वाचन आयोग ने लोकसभा चुनावों के लिए “चुनाव का पर्व- देश का गर्व” को शीर्ष वाक्य बनाया है ताकि नागरिक बढ़-चढ़कर चुनावों में भाग लें।
उन्होंने प्रदेश भर के युवा जिनकी आयु 18-19 वर्ष है, जो पहली बार मतदान करेंगे, से आग्रह करते हुए कहा कि युवा जब निर्वाचन प्रक्रिया के साथ जुड़ेंगे तभी वे लोकतंत्र की शक्ति और अपने वोट का महत्व जान पाएंगे। इसलिए युवा इस अवसर को चूकें नहीं क्योंकि 5 वर्षों में एक बार लोकतंत्र का यह पर्व आता है।

https://haryanaudaynews.com/faridabad/1296/

Leave a Reply Cancel reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Recent Posts

  • फरीदाबाद-आपसी समन्वय के लिए सभी विभाग प्रमुखों के साथ पहली इंटर एजेंसी समन्वय बैठक में लिए गए जनहित निर्णय
  • फरीदाबाद-डीसी विक्रम सिंह आईएएस के मार्गदर्शन में मनाया विश्व रेडक्रॉस दिवस:बिजेन्द्र सोरोत
  • आईएएस सलोनी शर्मा ने फरीदाबाद नगर निगम में एडिशनल कमिश्नर का पदभार संभाला
  • अधिकारी मानसून से पहले शहर के सभी नाले और नालियों की सफाई करवाना करें सुनिश्चित:धीरेंद्र खड़गटा,निगम कमिश्नर
  • सीएम विंडो पर प्राप्त शिकायतों का त्वरित समाधान करें अधिकारी :डीसी

Recent Comments

No comments to show.

Archives

  • May 2025
  • April 2025
  • March 2025
  • February 2025
  • January 2025
  • December 2024
  • November 2024
  • October 2024
  • September 2024
  • August 2024
  • July 2024
  • June 2024
  • May 2024
  • April 2024
  • March 2024
  • February 2024
  • January 2024
  • December 2023
  • November 2023
  • October 2023
  • September 2023
  • August 2023
  • July 2023
  • June 2023
  • May 2023
  • April 2023
  • March 2023
  • February 2023
  • January 2023

Categories

  • Delhi NCR
  • faridabad
  • Uncategorized
  • कुरुक्षेत्र
  • क्राइम न्यूज़
  • देश-दुनिया
  • नूँह/तावड़ू
  • फरीदाबाद
  • विचार
  • हेल्थ न्यूज़
©2025 Haryana Uday News | Design: Newspaperly WordPress Theme