Skip to content

Haryana Uday News

Menu
  • Latest
  • हेल्थ न्यूज़
  • फरीदाबाद
  • क्राइम न्यूज़
  • देश-दुनिया
  • Uncategorized
Menu

सभी उपमंडलाधीश अपने-अपने इलाकों में अवैध खनन और ओवरलोडिंग वाहनों पर सख्ती बरते :जिलाधीश  विक्रम सिंह

Posted on March 21, 2024

– कहा, माइनिंग विभाग करेगा अवैध माल की नीलामी

– अवैध खनन करने वालों के खिलाफ करें सख्त कानूनी कार्रवाई

फरीदाबाद,21 मार्च।

सुनील कुमार जांगड़ा.

जिलाधीश विक्रम सिंह ने जिला के तीनों उपमण्डलाधीशो को निर्देश देते हुए कहा कि अपने-अपने इलाकों में अवैध खनन और ओवरलोडिंग वाहनों पर सख्ती बरते। जो भी अवैध तरीके से रेत, रोड़ी, बजरी सहित तमाम बिल्डिंग मैटेरियल की तस्करी हो रही है। उस माल को काबू में लेकर नजदीकी थाने के पास में उतरवाए व वाहन और माल को जब्त कर लिया जाए।  

 जिलाधीश विक्रम सिंह आज वीरवार को जिला स्तरीय टास्क फोर्स खनन की समीक्षा बैठक कर प्रशासनिक तथा पुलिस अधिकारियों को दिशा-निर्देश दे रहे थे। जिलाधीश ने सभी उपमंडलाधीश को मौके पर जाकर मुआयना करके अपनी रिपोर्ट पेश करने के आदेश दिये।

 जिलाधीश ने आदेश दिए है कि माइनिंग विभाग के द्वारा जब्त किए गए माल की नीलामी कराई जाए। पुलिस और प्रशासनिक अधिकारियों की टीमें निरन्तर पेट्रोलिंग कर पुख्ता निगरानी करके अवैध खनन करने वालों के खिलाफ सख्त कानूनी  कार्रवाई करें। जिला में अवैध खनन करने वालों के खिलाफ सम्बंधित क्षेत्र के पुलिस और प्रशासनिक अधिकारी सख्ती से पेश आकर सख्त कानूनी कार्यवाही अमल में लाना सुनिश्चित करें और इस कार्य में लगी टीमें निगरानी के लिए डेली बेसिस पर गश्त कर समीक्षा करके उसकी प्रगति रिपोर्ट भी ऑनलाइन और आफ लाइन प्लेटफार्म प्रणाली के जरिये मुख्यालय में प्रस्तुत करें।

 उन्होंने अधिकारियों को निर्देश देते हुए कहा कि वे अपने अपने इलाकों में अवैध खनन गतिविधियों को लेकर पूर्णतः सतर्कता बरते। जहां भी अवैध खनन करने वालों की शिकायतें और सूचनाएं मिल रही हैं। वहां पर त्वरित सख्त कानूनी कार्यवाही अमल में लाना सुनिश्चित करें। इसके साथ ही अवैध रूप से ओवरलोडिंग वाहनों को लेकर भी सख्ती से पेश आकर चालान करना सुनिश्चित करें।

  विक्रम सिंह ने जिला टास्क फोर्स के लिए खनन विभाग, आरटीए, वन व प्रदूषण नियंत्रण बोर्ड सहित अन्य सभी विभागों के अधिकारियों से कहा कि पुलिस व प्रशासनिक अधिकारी आपसी बेहतर तालमेल के साथ सख्ती से कार्य करें। विभाग द्वारा यमुना क्षेत्र व बंद पड़े पहाड़ों का समय-समय पर मौके पर निरीक्षण जरूर करें। जिला में विभिन्न थानों, चौकियों में मुकदमा दर्ज करवाने और वाहनों को अवैध खनन परिवहन करते हुए पकड़ा जाने तथा वाहनों से पर्यावरण क्षतिपूर्ति राशि व खनिज की रॉयल्टी व जुर्माना राशि के रूप में उनसे जुर्माने की वसूली की धनराशि बारे विस्तृत जानकारी दी जाए।

जिलाधीश विक्रम सिंह ने विभाग वार खनन, प्रदूषण और पुलिस विभाग की एक एक करके अवैध खनन क्षेत्रों के अलावा मोहन व मांझावाली के यमुना नदी तटबंधों और पाली पहाड़ी जोनों की समीक्षा करके संबंधित अधिकारियों को दिशा-निर्देश भी दिए। वहीं छायसा की समतल भूमिगत इलाके में गश्त की जाए।

बैठक में उपमण्डलाधीश फरीदाबाद शिखा अंतिल, उपमण्डलाधीश बल्लबगढ़ त्रिलोक चंद, उपमण्डलाधीश बड़खल अमित मान, आरटीए मुनेष सहगल व पुलिस और खनन विभाग सहित अन्य विभागों के अधिकारी मौजूद थे।

https://haryanaudaynews.com/faridabad/1228/

Leave a Reply Cancel reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Recent Posts

  • फरीदाबाद-आपसी समन्वय के लिए सभी विभाग प्रमुखों के साथ पहली इंटर एजेंसी समन्वय बैठक में लिए गए जनहित निर्णय
  • फरीदाबाद-डीसी विक्रम सिंह आईएएस के मार्गदर्शन में मनाया विश्व रेडक्रॉस दिवस:बिजेन्द्र सोरोत
  • आईएएस सलोनी शर्मा ने फरीदाबाद नगर निगम में एडिशनल कमिश्नर का पदभार संभाला
  • अधिकारी मानसून से पहले शहर के सभी नाले और नालियों की सफाई करवाना करें सुनिश्चित:धीरेंद्र खड़गटा,निगम कमिश्नर
  • सीएम विंडो पर प्राप्त शिकायतों का त्वरित समाधान करें अधिकारी :डीसी

Recent Comments

No comments to show.

Archives

  • May 2025
  • April 2025
  • March 2025
  • February 2025
  • January 2025
  • December 2024
  • November 2024
  • October 2024
  • September 2024
  • August 2024
  • July 2024
  • June 2024
  • May 2024
  • April 2024
  • March 2024
  • February 2024
  • January 2024
  • December 2023
  • November 2023
  • October 2023
  • September 2023
  • August 2023
  • July 2023
  • June 2023
  • May 2023
  • April 2023
  • March 2023
  • February 2023
  • January 2023

Categories

  • Delhi NCR
  • faridabad
  • Uncategorized
  • कुरुक्षेत्र
  • क्राइम न्यूज़
  • देश-दुनिया
  • नूँह/तावड़ू
  • फरीदाबाद
  • विचार
  • हेल्थ न्यूज़
©2025 Haryana Uday News | Design: Newspaperly WordPress Theme